फतेहपुर । तीन साल की बच्ची को एबी पाज़िटिव रक्तदान करके सर्व फार ह्यूमैनिटी संस्था ने उसकी जान बचाई । एमरजेंसी केस में प्रियांशी पुत्री शिव कुमार निवासी ग्राम पोस्ट सवत थाना खागा जिला फतेहपुर है बच्ची प्रियांशी जिले के निजी अस्पताल जे के चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती है बच्ची को लगातार बुखार आने के कारण बच्ची को रक्त की कमी हो गयी जिस कारण बच्ची को डॉक्टर ने 100 एम एल ए बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई बच्ची के परिवार वाले रक्तदान करने हेतु सक्षम है ।लेकिन किसी का रक्त समूह बच्ची से नही मिला जिसके चलते बच्ची के पिता शिव कुमार काफी परेशान थे । तभी बच्ची के पिता को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर प्राप्त हुआ उनका फोन टीम के पास आया टीम ने देर न करते हुए रात केस की जांच की उसके बाद केस की जानकारी टीम के सदस्य राज अग्रहरि जो कि झाऊपुर पुलिया राधानगर निवासी है ।उनसे साझा की राज अग्रहरि ने कहा मेरा रक्त समूह एबी पॉजिटिव है ।
राज अग्रहरि तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए और रात करीब 10:45 बजे श्याम नर्सिंग होम के रक्तकोष में पहुच कर अपना के ए बी पॉजिटिव रक्त को रक्तदान किया ।
टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय से जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओ को देखते हुए बच्ची के पिता ने जिला अस्पताल में एडमिट डायलिसिस मरीज को ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी मरीज के लिए ए पॉजिटिव जिला अस्पताल रक्तकोष में रक्तदान किया ।
टीम से गुरमीत सिंह,अलोक वर्मा,बबलू व रक्तकोष से प्रवीण प्रसून,कुलदीप,संतोष,अजय व कमला प्रसाद उपस्थित रहे ।
