कानपुर । कानपुर नगर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं नेहरू युवा केंद्र कानपुर नगर,युवा मामले एवं खेल मंत्रालय,सरकार की संयुक्त पहल के तहत “नमामि गंगे कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी” के तहत सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ चन्द्र शेखर आजाद प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय नवाबगंज कानपुर नगर में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के निदेशक ए के सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर पी के राठी,प्रोफेसर एस एल वर्मा,राज्य परियोजना सहायक नमामि गंगे अजीत कुशवाहा,उप निदेशक अजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे शशांक शुक्ला एवं राज्य ट्रेनर हिमांशु कुमार द्वारा प्रतिभागियों से भारत के गंगा बेसिन के युवाओं और लक्षित समुदाय को अविरल गंगा-निर्मल गंगा के पूरे उद्देश्य के साथ प्रकृति दूत के रूप में – गंगा दूत – गंगा रक्षक-गंगा प्रहरी की प्रस्तावित पहल के साथ अंतिम लक्ष्य के लिए संभावनाओं को परिवर्तित करने के लिए गंगा नदी के प्रदूषण को कम करने की रोकथाम और उसके संरक्षण की बढ़ती समस्या पर अंकुश लगाना हेतु कैसे कार्य करना होगा । इसके बारे में बताया साथ ही आगामी दिनों में परियोजना से जुड़े विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा कई सत्र भी आयोजित किये जाएंगे ।
वही आगामी के प्रशिक्षण सत्र कल अर्थ गंगा पर कार्य कर रहे आई आई टी कानपुर के प्रोफेसर विनोद तारे जी द्वारा युवाओ को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी में बढ़ते प्रदूषण रोकथाम हेतु अविरल गंगा-निर्मल गंगा के अंतिम लक्ष्य के लिए संभावनाओं को परिवर्तित करते हुए युवाओं एवं आम जन मानस की सहभागिता से विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्वच्छता जागरूकता,घाट स्वच्छता,पौधरोपण,योगा,नुक्कड़ नाटक,रैली ,नारा लेखन,पेंटिंग,क्विज आदि गतिविधियों के माध्यम से कानपुर नगर के गंगा चयनित विकासखंड बिल्हौर,शिवराजपुर ,चौबेपुर,कल्यानपुर,सरसौल में ग्राम पंचायत स्तर पर चयनित ग्राम स्तरीय गंगा दूतों के साथ नेतृत्वयकर्ता एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में युवाओं और लक्षित समुदाय एवं आम जनमानस की भागीदारी पर कार्य करेंगे ।
इस प्रशिक्षण में विभिन्न सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ/अनुभवी युवा जैसे गंगा स्वच्छताग्रही,जल संरक्षण,गंगा मित्र, युवा प्रेरक,कुशल वक्ता,पर्यवारणविद,सांस्कृतिक,एनएसएस , एनसीसी,गंगा स्वच्छता वारियर आदि सामाजिक विषयों पर कार्य कर रहे युवा प्रतिभाग कर रहे है ।
