कानपुर । प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जी टी रोड कानपुर में 8 सितंबर 22 को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । रोजगार मेले में कुल 372 रिक्तियों हेतु पांच कम्पनियां प्रतिभाग करने आ रहीं हैं ।
यह जानकारी प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक एस पी द्विवेदी ने दी ।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो रोजगार मेले में भाग लेना चाहते हैं वह सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर में 8 सितंबर 22 को प्रातः 10 बजे आकर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार कम्पनी का चयन कर आवेदन करके साक्षात्कार में प्रतिभाग कर सकते हैं ।
श्री द्विवेदी ने बताया कि जिन महिला व पुरुष अभ्यर्थियों की आयु 18 से 55 वर्ष तथा जिनकी शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण हैं वह रुपए 9000/- से रूपए 18900/- प्रतिमाह वेतनमान पर अपनी चुनी हुई कम्पनियों में सेल्स असिस्टेंट, सी एस ए, डिलीवरी एक्जीक्यूटिव फार पे टी एम, डिलीवरी एक्जीक्यूटिव फार जियो मार्ट, कम्प्यूटर आपरेटर, इंटरप्राइजेज, सेल्स एक्जीक्यूटिव,इंश्योरेंस एडवाइजर पदों हेतु प्रतिभाग करने वाली कंपनियों लेथान ग्लोबल लिमिटेड (रेड चीफ) कानपुर,साइन सर्विस ग्रुप कानपुर,कामधेनु कैटिल फीड्स प्रा लि,तिकोना इन्फीनेट प्रा0 लि0 कानपुर तथा एस बी आई लाइफ इंश्योरेंस कानपुर में साक्षात्कार दे सकते है ।
द्विवेदी ने बताया कि रोजगार मेले में अभी और भी कम्पनियां भाग ले सकती है ।
