– उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 128 बच्चों ने किया प्रतिभाग, 08 बच्चों को प्रमाण पत्र,प्रतीक चिन्ह व मेडल देकर किया गया सम्मानित ।
फतेहपुर । राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत ब्लॉक देवमयी में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी ।
जिसमे ब्लॉक संसाधन केंद्र देवमयी के उच्च प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालयों से कुल 128 बच्चों ने प्रतिभाग किया । सर्वश्रेष्ठ 8 बच्चों को प्रमाण पत्र,मोमेंटो व मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
प्रतियोगिता का सत्यापन डायट मेंटर दिनेश गौतम द्वारा किया गया । प्रतियोगिता में विज्ञान के 30 प्रश्न थे जिन्हें 45 मिनट में हल करना था । प्रतियोगिता प्रातः 11 बजे से आयोजित की गई थी ।
क्विज प्रतियोगिता के प्रभारी एआरपी (विज्ञान) विजय द्विवेदी ने बताया कि सभी 128 बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
प्रमाण पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ल एवं डायट मेंटर दिनेश गौतम एसआरजी राधेश्याम दीक्षित द्वारा प्रदान किया ।प्रतियोगिता में मूल्यांकन प्रभारी एआरपी आलोक द्विवेदी द्वारा 5 सदस्यीय मूल्यांकन समिति बनाई गई थी ।
जिसमे प्रणव अग्निहोत्री,प्रशांत शुक्ला,ऋषभ,शुभम,अंकित ने मूल्यांकन किया ।
क्विज प्रतियोगिता में सोमिल शुक्ला सीएस मुसाफा प्रथम, अंशिका सीएस मुसाफा द्वितीय,श्रेया तिवारी सीएस गलाथा तृतीय,अवी सीएस बिजुरी चतुर्थ,हरिश्चन्द्र सीएस मिर्जापुर पंचम ,कार्तिक कुमार सीएस डारी बुजुर्ग छठवां,शिवम द्विवेदी सीएस परसदेपुर सातवां एवं आकाश सीएस मिराई आठवां स्थान प्राप्त किया ।
सभी चयनित बच्चों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा ।
