फतेहपुर । विकास खण्ड देवमई के सभागार में ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान व स्थानीय निकाय के सदस्यों,प्रधानाध्यापको की संगोष्ठी व उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया ।
संगोष्ठी में ब्लॉक के कई ग्राम सभाओ के प्रधानों ने शिरकत किया व मिशन कायाकल्प के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों को खण्ड शिक्षा अधिकारी व डायट मेंटर एसआरजी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
ग्रामसभा मुरारपुर, गलाथा, जोगापुर, पधारा के प्रधानों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुवात डायट मेंटर श्री दिनेश गौतम के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व प्राथमिक विदयालय जगदीश पुर के बच्चों ने स्वागत गीत व प्रार्थना प्रस्तुत किया ।
संगोष्ठी में एआरपी श्री ललित उमराव ने मिशन कायाकल्प, एआरपी ललित कुमार ने निपुण लक्ष्य व एआरपी सुनील गौतम ने डीबीटी के सम्बन्ध में प्रधानाध्यापकों को अवगत कराया ।
साथ ही साथ बीईओ श्री प्रवीण शुक्ला ने कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट मंच संचालन के लिए श्रीमती अपर्णा शुक्ला जी व श्रीमती कल्पना गौतम जी को सम्मानित भी किया ।
संगोष्ठी में जितेंद्र वर्मा अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ,दिनेश सिंह,राजेश वर्मा,प्रदीप वर्मा,आशीष पटेल,अविनाश वर्मा समेत सैकङो शिक्षक उपस्थित रहे ।
