बिन्दकी/फतेहपुर । दीवान से उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नति पर श्री केशरी सिंह की वर्दी में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव डबल स्टार लगाकर बधाई दी और सुखद भविष्य की कामना किया । इस मौके पर पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने भी श्री केसरी सिंह की प्रोन्नति पर शुभकामनाओं के साथ बधाई दी ।
आज मंगलवार को कोतवाली बिंदकी में तैनात हेड कांस्टेबल से प्रोन्नत होकर सब इंस्पेक्टर बने केसरी सिंह को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने अपने हाथों से डबल स्टार लगाएं और दरोगा बनने की ढेर सारी बधाई दी ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने कहा कि निश्चित रूप से आज खुशी का माहौल है और मुख्य आरक्षी को पदोन्नत के चलते उन्हें सब इंस्पेक्टर बनाया गया है । प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने डबल स्टार लगाकर बधाई दी । उपनिरीक्षक के स्टार लगने के बाद श्री केशरी सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है । उस पद का निर्वहन बखूबी निभाने का भरसक प्रयास करेंगे ।
इस मौके पर सीनियर सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह,खजुहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार त्रिपाठी,जोनिहा कस्बा इंचार्ज रितेश कुमार राय,बिंदकी कस्बा इंचार्ज सुमित तिवारी के अलावा सब इंस्पेक्टर मानसिंह,सब इंस्पेक्टर महेंद्र मिश्रा,सिपाही विकास, सिपाही अखिलेश सहित तमाम पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने दरोगा बने केसरी सिंह को बधाइयां दी ।
