कानपुर । जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे,प्रदेश प्रभारी डॉ० के०एम०त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता,उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला,प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना,प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया,कीर्ति कुमार शुक्ला,रवीन्द्र त्रिपाठी प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष पी०एन०शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा रमेश कुमार शर्मा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण राकेश दुबे प्रदीप नागर व जय प्रकाश तिवारी ने हिन्दी दिवस पर सभी देश वासियों एवं प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दी को जन जन की भाषा बनाएं ।
पदाधिकारियों ने कहा कि हिन्दी भाषा को महात्मा गांधी ने जनमानस की भाषा कहा था । गांधी जी की इस अपेक्षा को पूरा करने के लिए 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिन्दी को राजभाषा घोषित किया गया था । इस निर्णय के बाद हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्र भाषा प्रचार समिति वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रुप में मनाया जाने लगा ।
पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी अपने अपने कामों में हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग कर इस भाषा को जनमानस की भाषा बनायें । इस मौके पर मोहम्मद तारिक ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।
