फतेहपुर । जनपद की सर्विलांस टीम ने खोए व छीने गए 156 एंड्रॉयड फोन सेट बरामद किया है । इस कामयाबी के लिए लोगों के बीच सर्विलांस टीम की खूब तारीफ की जा रही है ।
एंड्रॉयड फोनो की बरामदगी को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद की सर्विलांस टीम ने विभिन्न स्थानों से खोए या छीने गए 156 एंड्रॉयड फोनो को बरामद किया है । बरामद एंड्रॉयड फोन की कीमत लगभग 23 लाख 40 हजार है ।
बरामद फोनो को उनके वास्तविक स्वामियों को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सौंपा । फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और सर्विलांस टीम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए खुले दिल से प्रशंसा किया ।
इस मौके पर उपपुलिस अधीक्षक सदर,उपपुलिस अधीक्षक जाफरगंज,अन्य पुलिस कर्मी व सर्विलांस टीम मौजूद रहीं ।
