फतेहपुर । थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर नहर पुल के समीप पानी में बहता हुआ एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया । मृतक नीले रंग की शर्ट व कत्थई रंग का पैंट पहने हुए है । जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है । नहर में बहा रहे शव की जानकारी पर बकेवर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
इनसेट
पीआरबी 112 ने शव को रस्सी से नहर के किनारे बांधा
इलाकाई ग्रामीणों ने बताया कि सर्वप्रथम सूचना पर 112 पीआरवी कल्याणपुर मौके पर पहुँची थी । जो कि नहर में बहते हुये शव को नहर के किनारे रस्सी से बांध कर चले गए । कंट्रोल रूम की सूचना पर बकेवर पुलिस पहुँची । जिसने शव को बाहर निकलवाया ।
