– केला,सब्जियों के अनुदान मे ले बीज, मिलेगी सब्सिडी- जिला उद्यान अधिकारी ।

फतेहपुर । अमौली विकास खंड के गौरीपुर गांव के बीज विधायन केंद्र में चौधरी चरण सिंह कृषि विपणन संस्थान जयपुर द्वारा सोनेको के प्रबन्ध निदेशक डॉ. एसआरके वाष्णेय के कुशल निर्देशन मे शुरू तीन दिनी महिला कृषकों के प्रशिक्षण शिविर मे दूसरे दिन जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह ने राष्टीय कृषि विकास योजना से जुड़ी जानकारी दी ।

उन्होंने योजनाओ व किसानो को लाभकारी कृषि की ओर रुख करने को प्रेरित किया । सब्जियों के बीज, केला के पौधे पर अनुदान देने की जानकारी दी । टमाटर के सूप बनाने की विधि बताई । महिला किसानो को खाद्य प्रसंस्करण के तहत केला मुरब्बा बनाकर पैकेजिंग कराई गई । दाल मशीन,रैंपनिंग चैम्बर,सार्टिंग रेडिंग मशीनों का भ्रमण कराया गया । जहा महिला कृषकों को कम लागत मे अधिक मुनाफ़ा कमाने के तरीके सुझाए गए ।

मंडी समिति मार्केटिंग इस्पेक्टर हिमांशु तिवारी,निर्यात बजार अधिकारी विनोद कैथल,मुरब्बा प्रशिक्षक कीर्ति तिवारी,जैविक किसान कृष्ण कुमार मौर्य,आलोक गौड़,श्यामू द्विवेदी,भुवन द्विवेदी,रवींद्रपाल सिंह,ललिता वर्मा,विवेक कुमार रहे ।
