फतेहपुर । जिला कार्यक्रम अधिकारी फतेहपुर श्री साहब यादव ने बताया कि पंचम राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर 2022 के अन्तर्गत 22 सितम्बर 2022 को प्रातः 08 बजे से जनपद के समस्त बाल विकास परियोजना कार्यालय व समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रो पर स्वास्थ्य विभाग, ग्राम प्रधान,पोषण पंचायत व स्थानीय संस्थाओं,स्वयं सहायता समूहों व शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग से 5 वर्ष तक के बच्चों का स्वस्थ बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा ।
इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनकी मासिक वृद्धि निगरानी,व्यक्तिगत स्वच्छता,पोषण श्रेणी, आहार की स्थिति,आयु आधारित टीकाकरण,डिवर्मिंग आदि पर चयन समिति द्वारा मानक के आधार पर अंक प्रदान कर स्वस्थ बच्चों का चयन कर उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर 02. अक्टूबर,2022 को पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार देने के साथ चयनित बच्चों के माता-पिता को भी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा ।
उन्होंने सभी जन सामान्य से अनुरोध है कि बच्चों के साथ अपने आंगनबाड़ी केन्द्र पर निर्धारित तिथि पर पहुॅच बच्चों का परीक्षण कराते हुए स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता को सफल बनाये ।
