फतेहपुर । आज अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पेट्रोल पम्प संचालको के साथ बैठक की गई व संबंधित को दिशा निर्देश दिए गए ।
पीआरवी पेट्रोलिंग करते समय रास्ते में पड़ने वाले पेट्रोल पंप पर 5 मिनट रुकेगी । पेट्रोल पंप मालिकों को अवगत कराया गया है कि सीसीटीवी को बढ़ाकर रोड की तरफ का भी व्यू कैप्चर किया जाए ।
पेट्रोल पंप मालिकों को बताया गया कि सभी सिक्योरिटी गार्ड और सभी सेल्समैन के वेरिफिकेशन हेतु आईडी व विवरण कलेक्ट कर संबंधित थाने को उपलब्ध कराएं । जिससे कि उनका वेरिफिकेशन कराया जा सके । पेट्रोल पंप मालिकों को अवगत कराया गया कि सभी सिक्योरिटी गार्ड्स की वेपन हैंडलिंग ट्रेनिंग के लिए निश्चित दिन रविवार को पुलिस लाइन भेजें । पेट्रोल पंप मालिकों को अवगत कराया गया कि जब बैंक में कैश जमा कराने जाएं तो संबंधित थाने को या संबंधित चौकी को सूचित करें । जिससे सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके ।
पेट्रोल पंप मालिकों को अवगत कराया गया कि वह अपने पेट्रोल पंप पर निरीक्षण पुस्तिका रखेंगे । पेट्रोल पंप मालिकों को फायर सेफ्टी के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
