फतेहपुर । जनपद को पुलिस लाइन्स फतेहपुर में आयोजित जनपद के कबाड़ी व्यवसाइयों के साथ आयोजित की गई गोष्ठी ।
कबाड़ी व्यवसाइयों की समस्याओं एवं शिकायतों व दिये गये सुझावों को पूर्णतः गम्भीरता से संज्ञान में लेकर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आज 13:30 बजे पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
उक्त गोष्ठी में कबाड़ी व्यवसाइयों के लगभग 55 सदस्यों/उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
गोष्ठी में उपस्थित कबाड़ी व्यवसाइयों के साथ निम्नलिखित बिन्दुओं पर सुझाव/विचार विमर्श किया गया तथा निराकरण कार्य गया । कबाड़ व्यवसाइयों को अवगत कराया गया कि प्रत्येक कबाड़ व्यवसायी रजिस्टर मेंटेन रखेंगे व कबाड़ का माल खरीदते समय व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में नोट करेंगे यदि व्यक्ति सदिग्ध है तो ऐसे व्यक्ति की आई0डी0 भी प्राप्त करेंगे ।
कबाड़ व्यवसाइयों को अवगत कराया गया कि दुकान के अन्दर के साथ साथ दुकान के बाहर भी सी सी टी वी लगायेंगे जिससे बाहर का भी व्यू दिखता रहे ।
कबाड़ व्यवसाइयों को अवगत कराया गया कि वह गाड़ी को निष्प्रयोज्य करते समय वाहन स्वामी का शपथ पत्र,वाहन के रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र एवं आई0डी0 वेरिफिकेशन के साथ ही सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी से अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार प्रकिया का पालन कर गाड़ी को निष्प्रयोज्य करेंगे ।
कबाड़ व्यवसाइयों को अवगत कराया गया कि वह उनसे सम्बन्धित फेरीवालों की आई0डी0 व विवरण लेकर सम्बन्धित थानों को देंगे । जिससे कि उनका वेरिफिकेशन कराया जा सके ।
कबाड़ व्यवसाइयों को अवगत कराया गया कि ‘फायर सेफ्टी’ के दृष्टिगत सभी व्यवसायी आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपाय/उपकरण रखेंगे ।
