फतेहपुर । राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिंदकी में पुलिस द्वारा छात्राओं को मिशन के अंतर्गत जागरूक किया गया और टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई और कहा गया कि स्कूल जाते समय या वापस आते समय किसी प्रकार का भय भीत होने की जरूरत नहीं है । यदि प्रकार की कोई आशंका है तो पुलिस को सूचित करें तुरंत सहायता मिलेगी ।
आज बुधवार को नगर बिंदकी के तहसील रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक किया गया । इस मौके पर कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक सुमित नारायण तिवारी ने छात्राओं से कहा कि टोल फ्री नंबर 1090,1076,1098,112 तथा 108 में आपातकालीन अवस्था में तुरंत जानकारी दें ।
पुलिस मौके पर पहुंचेगी उन्होंने कहा स्कूल या कॉलेज आते समय या जाते समय किसी भी प्रकार की रास्ते में कोई परेशानी महसूस होती हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें पुलिस मौके पर पहुंचेगी ।
उन्होंने ने कहा कि छात्राओं का नंबर गुप्त रखा जाएगा और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
इस मौके पर सिपाही नितेश कुमार,महिला सिपाही डाली , महिला सिपाही संगीता,महिला सिपाही,महिला सिपाही अरुणा, महिला सिपाही उन्नति सिंह,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य रति वर्मा,शिक्षिका कल्पना शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
