फतेहपुर । निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आता न्याय पंचायत मौहार की बैठक सम्पन्न की गयी । जिसमे प्रेरणादायी प्रसंगों के माध्यम से सभी में नई ऊर्जा का संचार करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया गया । विद्वान ए आर पी डॉ0 सुनील कुमार तिवारी द्वारा अपने संबोधन में कई ऐसी घटनाओं के बारे में चर्चा की गई । जिससे सभी उपस्थित शिक्षकों में नये जोश का संचार हुआ । उनके द्वारा वादा करना और कमिटमेंट करना “दोनों में फर्क समझाते हुए निपुण लक्ष्य प्राप्त करने पर विस्तृत चर्चा की गई । उनके द्वारा निपुण लक्ष्य ऐप एवं दीक्षा एप के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया । उपस्थित समस्त शिक्षकों को निपुण लक्ष्य ऐप डाउनलोड कराते हुए उसके उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई । गतिमान आनलाइन अध्यापक प्रशिक्षण को भी समय से पूर्ण करने के लिए भी प्रेरित किया गया । निपुण लक्ष्य ससमय प्रत्येक विद्यालय को प्राप्त करने हेतु सभी शिक्षकों से शपथ दिलाई गई । साथ ही प्रत्येक विद्यालय को निपुण विद्यालय एवं मलवा ब्लाक को निपुण ब्लॉक बनाने हेतु प्रेरित किया गया ।
बैठक का एजेंडा के अनुसार शिक्षक संकुल विपिन पटेल,विद्या सागर,सीमा कुरील,नरेंद्र तिवारी ने बारी-बारी से नवीन नामांकन पर चर्चा किया ।
प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों का रजिस्ट्रेशन करने के बारे में बताया गया । डीबीटी में छात्रों के आधार वेरिफिकेशन,स्कूल रेडीनेस के अंतर्गत 12 सप्ताह के शैक्षणिक सामग्री का व्यवस्थित व सुचारू ढंग से संचालन करना,क्विज प्रतियोगिता में शत प्रतिशत बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करना,व्यवस्थित एवं क्रियाशील पुस्तकालय के संचालन,बाल संसद का गठन,निपुण लक्ष्य कंठस्थ करना एवं निपुण सूची को कक्षा कक्षों में चस्पा करना,शिक्षक डायरी को अधतन रखना ।
मिशन शक्ति का सुचारू रूप से क्रियानवयन,सक्रिय पुस्तकालय का संचालन अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गयी,क्विज प्रतियोगिता में स्कूल के अधिकतम बच्चो कों प्रतिभाग कराने के लिए प्रेरित किया गया ।
ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह कछवाह भी उपस्थित रहे उन्होने विद्यालय में सहयोग का आश्वासन दिया ।
न्याय पंचायत मौहार के सभी स्कूलों के शिक्षक/शिक्षिकाएं शामिल हुये । अंत में संकुल शिक्षक विपिन ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।
