– जल अपव्यय रोका न गया तो भविष्य में होंगे गम्भीर परिणाम ।

फतेहपुर । देवमई विकास खंड सभागार में “सेवा पखवाड़ा” के तहत जल जीवन मिशन की बैठक पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदीश सिंह पटेल ने हमारे जीवन में जल की उपयोगिता कितनी महत्वपूर्ण है पर विस्तार से चर्चा किया और प्रधानों से जल के अपव्यय को रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने व जल संरक्षण कैसे किया जाए की जानकारी दी ।
श्री पटेल ने कहा कि घर -घर समर्सिबल हो जाने के कारण किया रहा पानी का दुरुपयोग एक चिंता का विषय है जिससे जल स्तर निरन्तर घटता जा रहा है । यह समस्या हमारे देश की है नहीं विश्वव्यापी व गम्भीर है । इसका दुष्परिणाम हमारी आगे आने वाली पीढ़ी को झेलना पड़ सकता है । अगर हम सब जागरूक नहीं हुए । आने वाली पानी की विभिषिका को अगर सामान्य बनाना है तो हर गांव के प्रधान को बरसात के पानी का सही संरक्षण करने के लिए जागरूक होना पड़ेगा और जल संरक्षण के उपाय करने होंगे तभी आने वाले जल संकट की समस्या से काफी हद तक निपटा जा सकेगा ।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश सिंह पटेल के साथ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ज्ञान सिंह व प्रधानों के साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे ।
