– पूर्व मंत्री जनसेवक अमरजीत सिंह ने भी बैठक में की सहभागिता ।

फतेहपुर । जिला दिव्यांग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी फतेहपुर सुश्री प्रगति मिश्रा द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में अवगत कराया । मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अब तक 16238 यू0डी0आई0डी० कार्ड निर्गत किए जा चुके हैं । जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मूकबधिर दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए की जाने वाली जाँच अब मेडिकल कॉलेज फतेहपुर में होगी । इसके पहले मूक बधिर दिव्यांगजनों को लखनऊ रेफर कर दिया जाता था । साथ ही सुगम्य भारत अभियान के अन्तर्गत दिव्यांगजनो की सुगमता के लिए सभी सरकारी-गैर सरकारी भवनों एवं बैंकों में बाधारहित (रैम्प) बनाए जाने के निर्देश दिए ।
उन्होंने ने कहा कि दिव्यांगजनो को श्रेणीवार की रिपोर्ट बना ले इससे अवगत भी कराये । बैठक की सूचना एजेंडे सहित समिति के सदस्यों को समय से अवगत करा दे । प्रबन्धक लीड बैंक अधिकारी को यह भी निर्देशित किया गया कि बैंकों में दिव्यांगजनों को सहायता के रूप में सहायक उपलब्ध करायें जाए । बैठक में दिव्यांग सदस्यों द्वारा मनरेगा में दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य दिए जाने की मांग की गयी । जिस पर जिलाधिकारी ने डी सी मनरेगा को निर्देश दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी थानों में थानाध्यक्षों द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान गुणवत्तापूर्वक किया जा रहा है ।
इस अवसर पर श्री अमरजीत सिंह,जनसेवक,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व),मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला सेवायोजन अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सहित समिति के सदस्य,सचिव उपस्थित रहे ।
