फतेहपुर । “सेवा पखवाड़ा” के तहत दिन वृहस्पतिवार को समस्त विकास खण्डो के मुख्यालय में जल जीवन मिशन के तहत गोष्ठी के माध्यम से जल संचयन,जल संरक्षण एवं “कैच द रेन” विकास खंड भिटौरा में भाजपा जिलाध्यक्ष,श्री आशीष मिश्रा,तेलियानी में भाजपा जिला महामंत्री श्री कुलद्वीप भदौरिया,मलवां में श्री पुष्पराज सिंह पटेल,विजयीपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दुर्गाशंकर, धाता में ब्लाक मंडल अध्यक्ष श्री नीरज दीक्षित एवं अन्य ब्लाकों में जनप्रतिनिधियो ने शुभारंभ कर लोगो को जल संरक्षण,जल संचयन,कैच द रेन के बारे में जागरूक किया ।
जनपद में सूचीबद्ध 07 इम्प्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसियों द्वारा कार्य किया जा रहा है,के द्वारा जल संरक्षण के बारे में गाँव-गाँव जाकर जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे है । इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला महामंत्री श्री उदय लोधी,जिला समन्वयक एवं प्रबंधन समिति फतेहपुर अशोक कुमार सिंह चंदेल, खंड विकास अधिकारी,सहायक विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे ।
