बिन्दकी/फतेहपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 125 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और उन्हें निशुल्क दवाएं दी गई । स्वयंसेवकों ने बताया कि यह सेवा कार्य चलाया जा रहा है पूरे देश में एक सप्ताह तक चलेगा ।
आज गुरुवार को बिंदकी नगर के मोहल्ला पुरानी बिंदकी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें डॉक्टर पंकज अवस्थी तथा उनकी टीम के प्रणव द्विवेदी उर्फ छोटू ,शिवम, अंकित कुशवाहा,सौरभ आदि लोगों ने 125 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निशुल्क दवा वितरित की गई ।
नगर संघचालक राम बहादुर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पूरे देश में एक सप्ताह तक सेवा कार्य चलाया जा रहा है । इसी के तहत इस निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया है यह सेवा कार्य लगातार चलता रहेगा । नगर कार्यवाह राजकुमार सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 1 सप्ताह तक सेवा कार्य विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार से किया जाएगा ।
इस मौके पर नगर सेवा प्रमुख राजकिशोर,बौद्धिक प्रमुख सूरज बली विश्वकर्मा,संपर्क प्रमुख पुष्पकांत,पूर्व नगर कार्यवाह रामप्रकाश बीजेपी,जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे,शारीरिक प्रमुख सुमित,संपर्क प्रमुख आशीष कुमार,ओम,हरि,रविशंकर,प्रदीप विश्वकर्मा व अंकित मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
