फतेहपुर । आकाशीय बिजली गिरने देवमई विकास खंड के गांव रामपुर निवासी जहीर खान के मकान की छत छतिग्रस्त हो गई है । लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ ।
गृह स्वामी जहीर खान के परिजनों ने बताया कि आज लगभग 5.30 बजे शाम एक ज़ोर दार गरज के साथ आकाशीय बिजली उनके मकान की छत में एक धमाके के साथ गिरी जिससे छत कई जगह से छतिग्रस्त हो गई है और दरारें पड़ गई है । ऊपर वाले का शुक्र है कि कोई हताहत नहीं हुआ ।
