फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत रखते हुए शान्ति समिति की बैठक ज़ूम बैठक के माध्यम से सम्पन्न हुई ।
उन्होने कहा कि आगामी नवरात्रि,दशहरा,दीपावली त्योहारों को देखते हुए बिजली,पानी एवं साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था सम्बन्धित उपजिलाधिकारी अपने-अपने तहसील क्षेत्र में सम्बंधित अधिकारीगण से समन्वय बनाकर सुनिश्चित करें, साथ ही रिपोर्ट से अवगत भी कराये ।
उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्र के दुर्गा पाण्डलो/झांकियों के आयोजको से बात कर ले,मोबाइल न0,आधार कार्ड की प्रति रख ले,लिखित रूप ही अनुमति देने के बाद ही आयोजन करने की अनुमति दी जाय ।
उन्होने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया है कि रोस्टर के मुताबिक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए साथ ही दुर्गा पाण्डलो/झांकियों के आस-पास विद्युत के तार लटके/ढीले नही रहने चाहिए ।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व पेयजल हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी वहीं नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं पेयजल हेतु सम्बन्धित अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये । जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पडें ।
