बिन्दकी/फतेहपुर । हाईटेंशन लाइन में आकाशीय बिजली गिरने से इंसुलेटर फट गए । जिसके कारण 30 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही । जिसके चलते लोग परेशान हो गए हालांकि विद्युत विभाग की टीम लगातार काम करती रही ।
@aksharmaBharat
जनपद #fatehpur के तहसील #bindki में आकाशीय बिजली से काफी लाइन में नुकसान हुआ है,
तब भी युद्ध स्तर पर कार्य जारी है कर्माचारी रात दिन अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं जिससे नागरिकों को असुविधा न हो ।
कृपया धैर्य रखे । @CMOfficeUP@UPPCLLKO @mduppcl @MdPvvnl pic.twitter.com/zJr1xatNHf— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) September 23, 2022
विद्युत विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से कई स्थानों पर बिजली के खंभे प्रभावित हुए ।
आकाशीय बिजली गिरने से गुरुवार को बिंदकी नगर के निकट कुंवरपुर रोड जनता मोड़ के समीप 33 केवी लाइन के इंसुलेटर फट गए । इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर भी इंसुलेटर फट गए जिसके चलते विद्युत आपूर्ति लगभग 30 घंटे तक पूरी तरह से ठप रही । जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो गया । लोग पानी के लिए परेशान हो गए बताते चलें कि नगर के निकट कुंवरपुर रोड में आकाशीय बिजली गिरने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची देर रात तक काम होता रहा लेकिन जब देर रात तक विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाई तो लगभग आधी रात को काम बंद कर दिया गया ।वहीं सुबह होते ही एक बार फिर विद्युत विभाग की टीम ने काम शुरू कर दिया और लगातार शुक्रवार को सारा दिन काम होता रहा वहीं समाचार लिखने तक लगभग 7:00 तक विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हुई ।
विद्युत आपूर्ति बंद होने का सबसे बड़ा प्रभाव नगर के अंदर लगभग एक लाख की आबादी पर पड़ा । जिसके चलते पूरा जनजीवन प्रभावित रहा एक और जहां लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे वहीं एक एक बूंद पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा । इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग के टीजी टू सुरेश चंद्र टीजीटू विकास मौर्य तथा टीजी टू सुशील कुमार सैनी ने बताया कि आकाशी बिजली गिरने के कारण 33000 की हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर फट गए । जिसके कारण लगातार विद्युत आपूर्ति 30 घंटे करीब बाधित रही । उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग की टीम लगातार काम करती रही और प्रयास था कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति चालू हो जाए ।
