फतेहपुर । आज आगामी त्यौहार नवरात्र नव दुर्गा स्थापना,मूर्ति विसर्जन व दशहरा के संबंध में मूर्ति स्थापित करने वाली कमेटी,क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों,ग्राम प्रधानों एवं धार्मिक स्थलों से संबंधित पुजारी की थाना परिसर में पीस कमेटी गोष्टी की गई । सभी से पूछा गया जानकारी ली गई किसी ने कोई समस्या के बारे में नही बताया ।
सभी मूर्ति स्थापित करने वालों से मानक के अनुसार लाउड स्पीकर का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया । सभी को उच्च अधिकारी गणों से प्राप्त आदेश एवं निर्देशों से अवगत कराया गया ।

पीस कमेटी मीटिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी थरियांव भी मौजूद रहे । उनके द्वारा आए हुए संभ्रांत व्यक्तियों एवं मूर्ति स्थापित करने वाले लोगों को संबोधित किया गया एवं ब्रीफ किया गया ।
