फतेहपुर । विकासखंड देवमई के प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय डारी बुजुर्ग परिसर में मीना का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।
मीना जन्मोत्सव के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा नाटक,गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ल,रामप्रताप ,श्रीमती पूनम शुक्ला,कनिका सिंह,श्रीमती दीप्ति मिश्रा व प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार अवस्थी,मोनी,अमित कुमार शुक्ला सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
