फतेहपुर । बिंदकी नगर के ठठराही मोहल्ला निवासी सत्येंद्र कुमार,श्याम करन व मुन्नू बाबू ने मोहल्ले के ही जीतेन्द्र उर्फ नटवर लाल व राहुल पर उन लोगों की भूमि पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा से कब्जा हटवाने की मांग की है । उपजिलाधिकारी ने इस प्रकरण की जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिंदकी को दिए हैं ।
उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा को दिए गए प्रार्थना पत्र में सत्येन्द्र कुमार पुत्र राम किशोर,श्याम करन व मुन्नू बाबू पुत्र गण गिरधर निवासी हजरतपुर ठठराही बिंदकी ने बताया है कि ठठराही मोहल्ला निवासी जितेंद्र उर्फ नटवर लाल व राहुल पुत्र मदन किशोर उसकी भूमि गाटा संख्या 446/0.970 व 447/0.250 के कुछ भाग पर जबरिया कब्जा कर रहे हैं और नींव खोदकर निर्माण कार्य शुरू किए हैं । मना करने पर मारपीट करने पर अमादा है । सत्येंद्र आदि का कहना है कि उक्त भूमि के वे सभी स्वामी है । अगर कब्जा कर निर्माण कराए जाने वाले जितेंद्र उर्फ नटवर लाल व राहुल के खिलाफ कार्रवाई न करके कब्जा करने से रोका गया तो प्रार्थीगणों की अपूर्णनीय क्षति होगी और जान-माल का हर समय खतरा बना रहेगा ।
सत्येन्द्र आदि के प्रार्थनापत्र को गम्भीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा ने तत्काल जांच कर भूमि को कब्जामुक्त कराए जाने हेतु थाना कोतवाली बिंदकी के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव को निर्देशित किया है ।
