फतेहपुर । जिला कारागार फतेहपुर का दिन शनिवार को जनपद न्यायाधीश श्री रणंजय कुमार वर्मा,जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति,पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने सयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में स्थित चिकित्सालय,दवा भण्डारण कक्ष (स्टोर रूम),चिकित्सा कक्ष,पाकशाला (रसोई घर) बैरकों,आगनबाड़ी केन्द्र,महिला पाठशाला को देखा । जनपद न्यायाधीश ने पाया कि उपस्थित निरुद्ध बन्दियों के मरीजों को उचित ढंग से उपचार किया जा रहा है ।
दवा भंडारण कक्ष (स्टोर रूम) में दवाओं के उपयोग के वैधता दिनांक को देखा जो उपयोग के लिए वैध पायी गयी । पाकशाला (रसोई घर) में भोजन बनाया जा रहा था और साफ-सफाई की व्यवस्था सही पायी गई ।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिग के हाईस्कूल के 29 निरुद्ध बंदियों ने परीक्षा दिया जिसमें 22 निरुद्ध बन्दियों ने परीक्षा पास की । जिसका प्रमाण पत्र संयुक्त रूप से जनपद न्यायाधीश,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक ने दिया ।
जनपद न्यायाधीश ने बैरक में निरुद्ध बन्दियों से व्यवस्थाओ के बारे पूछताछ किया और बन्दियों द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से व्यवस्था दी जाती है । साथ ही बन्दियों के बैग खोलकर जाच किया जिसमें कोई अवांछित वस्तु नहीं पायी गई । बन्दियों आरओ प्लांट से शुद्ध पेयजल आपूर्ति किया जा रहा हैं । जेल अधीक्षक ने बताया कि महिला बंदियों के बच्चों के शिक्षा के लिए आगनबाड़ी केंद व सुरक्षा के साथ जेल से बाहर स्कूल भी जाते है ।
जनपद न्यायाधीश,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक ने सयुक्त रूप से बन्दियों की समस्याओ को सुना और जनपद न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक से कहा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पत्राचार करे जिससे कि बन्दियों की समस्याओ को निराकरण नियमानुसार किया जा सके ।
इस मौके पर सीजेएम,जिला जेल अधीक्षक श्री मो अकरम खान,जनपद न्यायाधीश के ओएससडी सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहे ।
