बिन्दकी/फतेहपुर । राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन बिंदकी ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा । जिसमें बिंदकी फतेहपुर बाया कुँवरपुर रोड में अंडरपास निर्माण कराने की मांग की गई कहा गया कि अंडर पास ना होने के कारण वाहनों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । उपजिलाधिकारी ने राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के लोगों से कहा कि उनकी समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा ।
आज शनिवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष प्रेम बाबू एडवोकेट के नेतृत्व में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा को सौंपा । ज्ञापन में कहा गया कि बिंदकी फतेहपुर बाया कुंवरपुर रोड में कैची मोड़ पर अंडरपास निर्माण कराने की जरूरत है ।
ज्ञापन में कहा गया कि बिंदकी नगर नगरपालिका के साथ तहसील मुख्यालय है दर्जनों बैंक हैं बिंदकी उत्तर प्रदेश की गल्ला व्यापार की प्रमुख मंडी है । आसपास के जनपद के साथ हरियाणा पंजाब दिल्ली प्रांत के लाखों टन धान गेहूं प्रतिवर्ष लोडिंग होती है । बिंदकी में धान व दाल मिल के साथ कपड़ा लोहा व सराफा बाजार है दर्जनों ईट भटटे हैं ।प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए व्यापारी टैक्स भरते हैं । ऐसी स्थिति में कैची मोड़ में अंडर पास बनवाने की जरूरत है ।
ताकि वाहनों को आने जाने में आसानी हो सके ।
इस मौके पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष प्रेम बाबू एडवोकेट महामंत्री संदीप गुप्ता,कोषाध्यक्ष श्रवण गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इशाक अहमद,नगर उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा,अश्विनी गुप्ता,अभिमन्यु उमराव,अफसर हुसैन, राजीव गुप्ता, संयुक्त मंत्री विनय कुमार,रमेश कुमार,नगर मंत्री संचित व प्रज्वल गुप्ता,संगठन मंत्री मनोज,पुलकित, अनिरुद्ध ,प्रचार मंत्री आशीष गुप्ता,मीडिया प्रभारी जतिन भदौरिया व कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे ।
