फतेहपुर । इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवब्रत उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री उ.प्र. सरकार के करकमलों द्वारा आयोजित एक समारोह में गौआधारित प्राकृतिक खेती करने वालों प्रदेश के पांच प्रमुख किसानों को प्रमाण पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।
इन्हीं सम्मानित होने वाले जनपद के गौ आधारित कृषि करने वाले किसान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विकास खंड मलवां के ऐतिहासिक धार्मिक गिरधर गोपाल की नगरी शिवराजपुर के निवासी रमाकांत त्रिपाठी भी शामिल हैं । जिन्हें इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया ।
श्री त्रिपाठी शिवराजपुर ग्राम पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं और भाजपा का जाना पहचाना ख्वातिलब्ध चेहरा है ।
मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किसान रमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि गौ आधारित शून्य लागत व जहर मुक्त खेती से जहां जनजीवन सुरक्षित होगा वही खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी ।
