फतेहपुर । जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र त्रिपाठी ने त्वरित सुगम निष्पक्ष व रिश्वत इंसाफ दिलाने के लिए बहराइच के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी की पहल का स्वागत करते हुए अन्य जनपदों के पुलिस अधीक्षकों बहराइच के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की पहल का अनुसरण करने की अपील किया है जिससे पुलिस विभाग की छवि को निखारा जा सके ।
बहराइच के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी ने जनपद के सभी थानों में रिश्वत मांगने वाले पुलिस कर्मियों पर जनता का पहरा लगाने का प्रयास किया है यह कितना सार्थक होगा वह समय बताएगा ।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा की गई अपने आप में एक अनोखी पहल में बताया गया है कि थानों में नियुक्ति के दौरान पुलिस कर्मियों को एक शपथ पत्र देना होगा जिसमें शपथ लेनी होगी कि मैं ईमानदार हूं,थाने में किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने दूंगा,व असहायों को पूरी ईमानदारी के साथ न्याय दिलाऊंगा । लोभ और लालच में नहीं फंसूगा । किसी के दबाव में कोई अन्याय नहीं करुंगा। कर्तव्यों के प्रति हमेशा निष्ठावान रहूंगा । यह शपथ पत्र चार्ज लेने के पहले सभी निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों को भरना होगा ।
श्री चौधरी ने अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए थानों में बोर्ड भी लगवाए हैं ।
निश्चय रुप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की पहल काबिले तारीफ है इससे पुलिस की छवि में काफी निखार आएगा और प्रायः पुलिस पर इस तरह के लगने वाले आरोपों पर जवाबदेही तय होगी ।
जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक सचिव रवीन्द्र त्रिपाठी ने फतेहपुर के न्यायप्रिय पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह से अपील किया है कि बहराइच के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री चौधरी की पहल की तरह कोई ऐसी पहल करें जिससे पुलिस की छवि को निखारा जा सके ।
