कानपुर । बीती रात से कानपुर नगर के जाजमऊ में शहंशाहे कानपुर मखदूम आला जाजमऊ शरीफ में दो दिनी उर्स का आयोजन चल रहा है और आज रात तक चलेगा ।
शहंशाहे कानपुर मखदूम शाह आला जाजमऊ शरीफ के उर्स में देश के मशहूर कब्बालों की जवाबी टीम शहंशाह मखदूम शाह की खिदमत में नातियां कब्बाली पेश कर लोगों का दिल जीत रहें हैं ।
इंतजामिया कमेटी ने बताया कि यह उर्स हर साल शहंशाह मखदूम शाह आला की शानो शौकत में आयोजित किया जाता है ।
