फतेहपुर । थाना बकेवर कस्बा में चोरों ने एक घर का ताला तोड़ लाखों रुपए का सामान व नगदी चुरा कर चम्पत हो गए ।
गृह स्वामी बकेवर कस्बा निवासी रवि कुशवाहा पुत्र शिवप्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह अपने परिवार के साथ घर के आगले हिस्से में सो रहा था । रात लगभग 3 बजे जब वह पेशाब करने के लिए उठा तो देखा कि घर के पिछले हिस्से में बने कमरे का ताला टूटा हुआ है । उसने अंदर रखी अलमारी व बक्सा खुला पड़ा है व उसका सामान बिखरा है ।
रवि ने बताया कि चोर जेवर में 3 माला,1 हार,1 जोड़ी बाला,1 जोड़ी छुमकी,एक अंगूठी,1 जोड़ी पायल,एक हाफ पेटी,एक बिछुआ,1 जोड़ी तोड़िया साथ बर्तन,कपड़े व लगभग 70 हज़ार रुपये नगदी सहित दो लाख से अधिक संपत्ति चोर चुराले गए ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि परिवारजनों ने शक के आधार पर नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है । मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है ।ताला तोड़ने का कहीं निशान नहीं पाया गया जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।
