– गिरफ्तार गौ तस्करों के पास से असलहे कारतूस व एक बछिया, काटने के औजार व एक मोटरसाइकिल बरामद ।
बिन्दकी/फतेहपुर । पुलिस मुठभेड़ में 2 गौ तस्कर घायल हो गए । जिनके पैरों में गोली लगी । अपने को चारों तरफ से घिरा देख अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया । पुलिस ने मौके से दो तमंचा दो जिंदा कारतूस दो खाली कारतूस के अलावा एक जिंदा बछिया व काटने के उपकरण बरामद किए । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और न्यायालय भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सटीक सूचना पर बीते दिन शनिवार की देर रात को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आलमगंज व प्रतापपुर गांव के बीच जंगल में थाना कोतवाली बिंदकी पुलिस व एसओजी टीम ने गो तस्करों को चारों तरफ से घेर लिया । अपने को चारों तरफ से घिरा देख गौ तस्करों ने पुलिस तथा एसओजी टीम पर फायरिंग कर दी ।
हालांकि फायरिंग में पुलिस तथा एसओजी टीम के लोग बाल-बाल बचे वही पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में 2 गो तस्कर अंसार उम्र 27 वर्ष पुत्र बब्बू उर्फ इब्राहिम निवासी पट्टीशाह थाना हथगाम जनपद फतेहपुर तथा शाकिर उर्फ चीता उम्र 45 वर्ष पुत्र लल्लन निवासी पट्टी शाह थाना हथगाम जनपद फतेहपुर घायल हो गए दोनों गो तस्करों के पैर में गोली लगी । पुलिस ने घायल शातिर अपराधियों को दबोच लिया । अपराधियों के पास से एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर एक खाली कारतूस 315 बोर तथा एक तमंचा 12 बोर एक जिंदा कारतूस 12 को तथा एक खाली कारतूस 12 बोर के अलावा बांका छूरी कुल्हाड़ी लकड़ी का ठीहा के अलावा एक मोटरसाइकिल तथा एक जिंदा बछिया बरामद हुई । पुलिस ने दोनों गो तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया । शातिर अपराधी अंसार के खिलाफ विभिन्न थानों में 11 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं । वही दूसरे शातिर अपराधी साकिर के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं ।
इस पूरे घटनाक्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव,वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव,हेड कांस्टेबल शाहनवाज हुसैन,सिपाही इंद्रवीर, अंगद,रणवीर सिंह पटेल,आशीष यादव,अजय,मनोज,योगेंद्र सिंह,हरदीप,एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा, उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी,हेड कांस्टेबल अनिल सिंह सिपाही पंकज,इंद्रजीत,शैलेंद्र कुशवाहा,विपिन व फूलचंद रहे ।
