कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के घाघूखेड़ा गांव में 11 सितंबर की रात्रि में शिवबहादुर पुत्र जगदीश यादव की हत्या पत्नी से अवैध सम्बन्ध होने के कारण घर में ही सोते समय सिर में डण्डा से प्रहार करके मृतक के बड़े भाई धनन्जय उर्फ पिन्टू यादव पुत्र जगदीश यादव ने निर्दयता पूर्वक कर दी गई थी । जिसके सम्बन्ध में मृतक के पिता जगदीश यादव द्वारा महाराजपुर थाना पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया ।
वही अभियुक्त अपने भाई की हत्या करने के बाद रात्रि में ही अपनी मोटर साइकिल से भाग गया था । तब से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था । पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर द्वारा घटना को गम्भीरता से लिया गया तथा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 3 टीमों का गठन किया गया एवं सघन अभियान के तहत कार्यवाही कराई गई ।
एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 सितंबर को मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस टीम की कुशल प्रयास से अभियुक्त धनन्जय उर्फ पिन्टू यादव उपरोक्त को कृष्णा होटल रावतपुर से सुबह समय 06.30 बजे गिरफ्तारी कर लिया गया । अभियुक्त उपरोक्त कृष्णा होटल पर छिपकर काम कर रहा था । पकड़े गए अभियुक्त पर कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । गिरफ्तारी करने वाली टीम में महाराजपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह राठौर उप निरीक्षक मनोज कुमार उप निरीक्षक पवन कुमार तिवारी कांस्टेबल रोहित कुमार व सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज सिंह कांस्टेबल लवकुश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे ।
