फतेहपुर । आज विकास खण्ड खजुहा फतेहपुर के सभागार हाल में पंचायत प्रधानो की एक संवेदीकरण बैठक का आयोजन “राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम” के अंतर्गत एन.एल.आर. इंडिया संस्था के द्वारा किया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ आतिफ सादिक (जिला पर्यवेक्षक) ने “पेप प्लस प्लस प्रोजेक्ट” के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कुष्ठ रोग से बचाव की दवा (पेप प्लस प्लस) कुष्ठ रोगियों के चिन्हित निकट सम्पर्क के लोगों को खिलाई जाएगी । जिससे भविष्य में नये कुष्ठ रोगियों की संख्या में कमी आएगी ।
अनुसंधान सहायक पी. सी. यादव,कामेश्वरनाथ सिंह,किशोर कुमार पांडेय,विनीता वर्मा एव अर्चना सिंह ने कुष्ठ के शुरूआती लक्षण,कारण,उपचार एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
प्रधान समूह के मध्य कुष्ठ रोग को लेकर “अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नो” (एफ. ए. क्यू.) पर भी विस्तृत चर्चा हुई । समस्त पंचायत प्रधानो के बीच पेप प्लस प्लस परियोजना को लेकर ग़ज़ब का उत्साह देखने को मिला । साथ ही साथ सामुहिक संकल्प भी लिया गया कि हम सब मिलकर अब कुष्ठ रोग मुक्त अपने गांव का निर्माण करके देश के विकास में सहयोग करेंगे ।
इस प्रधान संवेदीकरण बैठक में विकास खण्ड खजुहा के खंड विकास अधिकारी श्री रत्नाकर त्रिपाठी सहित पंचायत सचिव भी मौजूद रहे ।
