फतेहपुर । आज विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की दूसरी अंतर विभागीय बैठक मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल की अध्यक्षता में विकास भवन में संपन्न हुई ।
उन्होंने सभी विभागों के माइक्रोप्लान की उपलब्धता पर चर्चा की और सभी विभागों के दायित्वों को पूरे मनोयोग से निभाने के कड़े निर्देश दिए उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में साफ-सफाई झाड़ियो की कटाई के साथ-साथ एंटी लारवा का छिड़काव फागिंग भी अवश्य सुनिश्चित किया जाए । जिसकी मॉनिटरिंग उनके स्तर से भी की जाएगी इसके लिए VHSNC फंड का प्रयोग किया जाए । जिसमें ग्राम प्रधान और आशा का संयुक्त खाता होता है । यदि यह खाता निष्क्रिय हैं तो उनको तत्काल सक्रिय करा लिया जाए । जिससे राशि का उपयोग किया जाए तथा राशि समाप्त होते ही पुनः मांग की जाए । बैठक में अनुपस्थित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से बैठक में अनुपस्थित होने के कारण बताने के लिए निर्देश दिए गए । उन्होंने जिला मलेरिया अधिकारी से पूछा कि और किस सहयोग की आवश्यकता है । जिससे कि कार्यक्रम को सफल बनाया जाए तो जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मेरा विभाग कम संसाधनों से संचालित होता है । अतः सभी ग्रामों के लिए एंटी लारवा फागिंग में प्रयोग होने वाले केमिकल टेमीफोस मेलाथियान टेक्निकल की आवश्यकता के लिए नगरपालिका नगर पंचायत का सहयोग अपेक्षित है । उन्होंने कहा कि किसी गांव में एंटी लरवा/फॉगिंग का कार्य सन्तोषजनक न पाए जाने पर कार्यवाही की जायेगी । सभी एम0वाई0सी0 तहसील स्तर पर बैठक करा लें और खण्ड विकास अधिकारी/प्रधानों/इओ के साथ टीम भावना से कार्य सम्पन्न करे और एंटी लरवा की फोटोग्राफ बनाकर व किये गए कार्य का प्रेसनोट 9453176015 पर भेजना सुनिश्चित करें ।ताकि प्रचार प्रसार किया जा सके ।
इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला मलेरिया अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी,समस्त खण्ड विकास अधिकारी,ईओ,एम0वाई0सी0 सहित उपस्थित रहे ।
