बिन्दकी/फतेहपुर । कोरोना से बचाव के लिए मुफ्त प्रिकाशन डोज़ अभियान का शुभारंभ फीता काटकर किया गया । इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने वैक्सीन लगवाई । बीजेपी के नेताओं ने भी वैक्सीन लगवाई और अन्य लोगों से भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया ।
गुरुवार को बिंदकी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त प्रिकॉशन डोज का शुभारंभ फीता काटकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी मंडल बिंदकी अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने किया । इस मौके पर दोनों भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने वैक्सीन नहीं लगवाई और अन्य लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया ।
बीजेपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण के उद्देश्य से सरकार ने आम जनता को मुफ्त प्रिकॉशन बूस्टर डोज का तोहफा दिया है । भारतीय जनता पार्टी मंडल बिंदकी अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने कहा मुफ्त प्रिकॉशन बूस्टर डोज सभी को लगवाना चाहिए ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके ।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री रोहित कश्यप युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल के अलावा बीजेपी नेता रितिक विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
