कानपुर । सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर आगामी एक अक्टूबर को एक संगोष्ठी का आयोजन अपर श्रामायुक्त कार्यालय,लेबर कोर्ट,सर्वोदयनगर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया है । जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा के व्दारा सभी वरिष्ठ नागरिक/पेंशनर्स को सम्मानित किया जाएगा ।
उक्त विचार आज आयोजित पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर की वजुर्वल बैठक में बी एल गुलाबिया ने देते हुए बताया कि संगोष्ठी में पेंशनर्स की समस्यायों पर चर्चा होगी तथा अपनी मांगों को लेकर आगामी आन्दोलन की घोषणा भी की जायेगी तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर के व्दारा संगोष्ठी में पधारे पेंशनर्स को सम्मानित किया जायेगा ।
बैठक में बी एल गुलाबिया संयोजक,बेनी सिंह सचान,राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट,पी के सिंह,राजेश खन्ना,अशोक कुमार मिश्रा,ताराचन्द्र,प्रेमनारायण,रविन्द्र कुमार मधुर,शिव कुमार,सुरेश कुमार अग्रवाल हीरालाल शर्मा,कृष्ण बहादुर सिंह, स्नेहलता लाल,सरोज शर्मा आदि ने भाग लिया ।
