कानपुर । विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोशिएसन के द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव का शुभारंभ परियोजना निदेशक/जिला विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने दीप प्रज्वलित करके किया ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की देखरेख में हुए निर्वाचन में सभी पदों पर एक-एक नामांकन आने से सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए ।
अध्यक्ष रमाकांत दीक्षित,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम तिवारी,मंत्री अजय श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष मनीष गौतम प्रचार मंत्री फूल कुमारी,संगठन मंत्री प्रमोद कुरील, संयुक्त मंत्री मनोज राय,सांस्कृतिक मंत्री निशा ओमर चुनी गई ।
अधिवेशन का संचालन विकास अस्थाना ने किया, इं. ए एन द्विवेदी,रणधीर सिंह, धर्मेन्द्र अवस्थी,सुशील श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित हुये ।
