फतेहपुर । सहायक निदेशक मत्स्य फतेहपुर श्री जी0सी0 यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत उ० प्र० शासन द्वारा निर्धारित 180 दिवस कार्ययोजना के अन्तर्गत 80 से 100 मिमी0 की 3.00 लाख मत्स्य अंगुलिका का गंगा नदी में रिवर रैचिंग (मत्स्य अंगुलिका संचय) मत्स्य संरक्षण हेतु कार्यक्रम प्रस्तावित है ।
रिवर रैचिंग (मत्स्य अंगुलिका संचय) का आयोजन स्थान गंगा नदी के देवघाट,भिटौरा,फतेहपुर पर एक अक्टूबर को समय अपराह्न 2.00 बजे आपकी गरिमामयी उपस्थिति में किया जाना है ।
