फतेहपुर । थाना जाफरगंज बिंदौर रोड रोकस्बे की रहने वाली एक महिला ने पड़ोस के एक व्यक्ति पर बुरी नियत से छेड़छाड़ और अभद्रता करने की शिकायत थाना पुलिस व पुलिस अधीक्षक से करके कार्रवाई की मांग की है ।
मालूम हो कि अभद्रता करने वाले दबंग में 2 माह पूर्व भी अपने परिवार के साथ मिलकर इस महिला के साथ मारपीट की थी । जिसकी शिकायत उसने थाना जाफरगंज से किया था ।
जाफरगंज बिंदौर रोड निवासी ऊषा पत्नी रमेश निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है और उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं । पिछले दिनों से वह जानवरों के पास साफ सफाई करके निवास कर रही थी ।
गत 27 सितंबर को उसके पड़ोस का रहने वाला कल्लू पुत्र श्री चंद जबरिया उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करते हुए कहा कि उसका पति बाहर रहता है । तब तक वह उसका काम चलाता रहेगा । जब उसने इस बात की शिकायत उसके पिता श्री चंद से किया तो उसने कहा कि उसका बेटा अपनी मर्जी का मालिक है । वह जो चाहे करें ।

भुक्तभोगी महिला उषा पत्नी रमेश निषाद ने बताया कि उप दबंग कल्लू पुत्र श्रीचंद द्वारा की गई । अभद्रता छेड़छाड़ की शिकायत उसने उसी दिन थाना जाफरगंज से की थी । जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह से मिलकर कार्रवाई की मांग की है ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने छेड़छाड़ की तहरीर दी है जांच कर कार्यवाही की जायेगी ।
