फतेहपुर । मुख्य विकास अधिकारी फतेहपुर श्री सूरज पटेल ने बताया कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से सम्बन्धित 18-59 आयु वर्ष के ऐसे मनरेगा श्रमिक जिन्होंने गत 01 वर्ष में 90 दिन या उससे अधिक कार्य किया हो का पंजीयन श्रम विभाग में कराया जाना है । जिससे मनरेगा निर्माण श्रमिको को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके । पंजीयन कराने हेतु 01 पासपोर्ट साइज फोटो,आधार कार्ड की छायाप्रति,बैंक पासबुक की छायाप्रति,राशनकार्ड कार्ड नम्बर एवं नामिनी का आधार कार्ड तथा मनरेगा का जाँब कार्ड तथा हाजरी की प्रति लाना अनिवार्य है । 01 वर्ष पंजीयन हेतु 40 रू० पंजीयन शुल्क तथा 03 वर्ष के पंजीयन हेतु 80 रू0 का भुगतान कराना होगा ।
पंजीकरण की कार्यवाही जनपद में स्थित सभी सी०एस०सी० (CSC)/ओपन पोर्टल के माध्यम से तथा विकास खण्ड कार्यालय में पंजीयन शिविर का आयोजन करते हुए की जायेगी । जिसमे मनरेगा योजनान्तर्गत कार्यरत श्रमिकों एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत कार्यरत निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण कराया जायेगा ।
तत्क्रम में विकास खण्ड वार कैम्प आयोजित किये जाने का तिथिवार विवरण निम्नवत है ।
विकास खण्ड-तेलयानी,अमौली,हथगाम में कैम्प आयोजित किये जाने की तिथि-06-07 अक्टूबर 2022,श्रम विभाग के नोडल अधिकारी का नाम-श्री अमरनाथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी, श्री रामव्रक्ष,श्रम प्रवर्तन अधिकारी,श्री विनीत त्रिपाठी श्रम प्रवर्तन अधिकारी,कम्प्यूटर ऑपरेटर का नाम-अबू सलीम,अरुण कुमार,अनिल कुमार ।
सम्बन्धित विकास खण्ड के ग्राम्य विकास विभाग के नोडल का नाम-खण्ड विकास अधिकारी । विकास खण्ड-धाता,बहुआ, मलवां में कैम्प आयोजित किये जाने की तिथि-12-13 अक्टूबर 2022,श्रम विभाग के नोडल अधिकारी का नाम-श्री अमरनाथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी,श्री रामवृक्ष,श्रम प्रवर्तन अधिकारी,कम्प्यूटर ऑपरेटर का नाम-अबू सलीम,अरुण कुमार ,अनिल कुमार ।
सम्बन्धित विकास खण्ड के ग्राम्य विकास विभाग के नोडल का नाम-खण्ड विकास अधिकारी ।
विकास खण्ड-खजुहा,भिटौरा,विजयीपुर,कैम्प आयोजित किये जाने की तिथि-14-15 अक्टूबर 2022,
श्रम विभाग के नोडल अधिकारी का नाम-श्री अमरनाथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी,श्री विनीत त्रिपाठी,श्रम प्रवर्तन अधिकारी ।
कम्प्यूटर ऑपरेटर का नाम-अबू सलीम,अरुण कुमार,अनिल कुमार ।
सम्बन्धित विकास खण्ड के ग्राम्य विकास विभाग के नोडल का नाम-खण्ड विकास अधिकारी ।
विकास खण्ड-ऐराया,देवमयी,असोथर में कैम्प आयोजित किये जाने की तिथि-17-18 अक्टूबर 2022 ।
श्रम विभाग के नोडल अधिकारी का नाम-श्री रामव्रक्ष,श्रम प्रवर्तन अधिकारी ।
कम्प्यूटर ऑपरेटर का नाम-अबू सलीम, अरुण कुमार, अनिल कुमार ।
सम्बन्धित विकास खण्ड के ग्राम्य विकास विभाग के नोडल का नाम-खण्ड विकास अधिकारी ।
विकास खण्ड-हसवां कैम्प आयोजित किये जाने की तिथि- 19-20 अक्टूबर 2022 श्रम विभाग के नोडल अधिकारी का नाम-श्री अमरनाथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी,कम्प्यूटर ऑपरेटर का नाम-अबू सलीम,अरुण कुमार,अनिल कुमार ।
सम्बन्धित विकास खण्ड के ग्राम्य विकास विभाग के नोडल का नाम-खण्ड विकास अधिकारी ।
उन्होंने निर्देश दिए है कि समस्त मनरेगा श्रमिकों को जो गत 01 वर्ष में 90 दिन या इससे अधिक का कार्य कर चुके हैं । का पंजीकरण उक्त निर्धारित तिथियों में कराना सुनिश्चित ।
