कानपुर । सरसौल विकास खण्ड के दिबियापुर गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर शिक्षक गिरजा शंकर शुक्ला का सेवानिवृत्त कार्यक्रम विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप पांडेय व प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया । विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
इस मौके पर समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं और ग्रामवासी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे सभी ने अपने विचार के द्वारा अवगत कराया कि गिरजा शंकर शुक्ला का कार्यकाल विद्यालय के लिए स्वर्ण काल रहा । कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने कहा कि विगत 32 वर्षो से विद्यालय से जुड़े होने के कारण काफी अपनापन महसूस करता रहा हूं इसे रोक पाना संभव नहीं होगा । वहीं विदाई स्वरूप उन्हें शॉल सहित अंगवस्त्र आदि भेंट किए गए । इसके साथ ही अन्य उच्च विद्यालयों के द्वारा भी उन्हें उपहार भेंट किए गए । इतना ही नहीं दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भी अपने गुरु को भेंट समर्पित किया । विदाई समारोह के दौरान शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की आंखों में आंसू आ गए । सेवानिवृत्त शिक्षक गिरजा शंकर शुक्ला ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष प्रधानाचार्य,दिनेश प्रताप पांडेय,सत्यार्थ विक्रम एवं शिक्षकों में अनिल कुमार,वेद,योगेंद्र, अवधेश,नसरे आलम,मजिन्दर,विजय,दीप सिंह,योगेंद्र,अवधेश, गोविंद,प्रभात,राजू सिंह समेत शिक्षिकाओं में दीप्ति अग्रवाल, अंजली शुक्ला,कनीच फातिमा अंसारी,साधना,प्रीति,प्रियंका, तनु,अंजुम सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे ।
