Kanpur Accident : कानपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई । श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से कई लोग घायल भी हुए हैं ।
Kanpur Accident Updates : कानपुर में शनिवार रात बड़ा हादसा सामने आया है । हादसे में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्ऱॉली अनियंत्रित होकर पलट गई ।
घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा हो गया है । भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई । इसमें 22 लोगों की मौत हो गई । जबकि आधा सैकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है ।
मिली जानकारी के अनुसार,
कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में उन्नाव जनपद के बक्सर चंद्रिका देवी मंदिर गए थे ।
वहीं, से मुंडन करा कर लौट रहे ट्रैक्टर सवार ट्राली सहित हादसे के बाद खंती पानी भरे में जा गिरे । घटना से भयंकर चीख पुकार मच गई । आधे घंटे तक ट्राली बाहर नहीं निकाली जा सकी । इससे पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है ।

वहीं अभी भी शवों को बाहर निकाला जा रहा है । वहीं घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है । पुलिस द्वारा आसपास से 15 एम्बुलेंस मंगाई गई हैं ।
वहीं डीएम और एडीजी जोन भी भीतरगांव के लिए रवाना हो गए हैं । मौके पर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच रहे हैं ।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में करीब 50 लोग सवार थे । 22 लोगों की मौत हो गई है । मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं । पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है ।
