बिन्दकी/फतेहपुर । सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बिंदकी में डांडिया गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं तथा बालिकाओं ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में प्रेमा देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया । जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया ।
बिंदकी नगर के कुंवरपुर रोड स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में डांडिया गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद व्यापार मंडल महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष भाजपा नेत्री स्वाति ओमर,स्कूल के प्राचार्य राणा संग्राम सिंह तथा हेडमिस्ट्रेस जोया आफताब ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन करके किया । इस प्रतियोगिता में बिंदकी कस्बे के व आसपास के क्षेत्र के हजारों की संख्या में महिलाओं बालिकाओं व छात्राओं ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में प्रेमा देवी प्रथम स्थान पर रही व दीप्ति देवी दूसरे स्थान पर रही जबकि सुमंत शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे । बेस्ट हेयर के लिए लक्ष्मी गुप्ता को पुरस्कार मिला । इसी क्रम में बेस्ट ड्रेस के लिए पेड़ों को पुरस्कार मिला मैच विद बीट्स के लिए शिखा विजेता रही । नॉनस्टॉप डांस के लिए निहारिका देवी गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि व्यापार मंडल महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष व बीजेपी नेत्री स्वाति ओमर,प्राचार्य राणा संग्राम सिंह,हेडमिस्ट्रेस जोया आफताब,मार्केटिंग इंचार्ज जरीना अंजुम ,शोभित गुप्ता,वाइस प्रिंसिपल उर्वशी पांडेय,शोभित गुप्ता, सौरभ द्विवेदी,तत्सत शुक्ला व रोहित सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
