फतेहपुर । व्यापारी संगठनों ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया । आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी ने फीता काटकर किया । इस रक्तदान शिविर का आयोजन बिंदकी गल्ला व्यापार मंडल तथा राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संघ संगठन द्वारा संयुक्त रुप से किया गया था ।
बिंदकी नगर के कुंवरपुर रोटी मंडी समिति परिसर में बिंदकी गल्ला व्यापार मंडल एवं राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा संयुक्त रूप से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया । इस मौके पर उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा ने कहा रक्त का दान सबसे अधिक पुण्य का काम है । क्योंकि इससे किसी का जीवन बचता है और इससे अच्छा पुण्य का कार्य नहीं किया जा सकता है ।
उन्होंने कहा कि लोगों को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी की जान की रक्षा की जा सके । इस मौके पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।
इस मौके राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिंदकी गल्ला व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष गोविंद बाबू टाटा,राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष प्रेम बाबू गुप्ता,जोगिंदर सिंह,अनुपम दुबे,हिमांशु गुप्ता,सुरेश सैनी, अरविंद कुमार,डॉ० सुमन श्रीवास्तव,सीता,गोरेलाल गुप्ता , संदीप गुप्ता,शांतिलाल तिवारी,पुलकित,संचित आदेश टाटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र सिंह,वरिष्ठ चिकित्सक जय सिंह,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी के कर्मचारी जानकी प्रकाश,नरेंद्र नाथ पांडेय,दीपाली वर्मा आदि भी मौजूद रहे ।
इस मौके पर प्रेम बाबू गुप्ता एडवोकेट,संचित व आशीष गुप्ता सहित कई लोगों ने रक्तदान किया । शिविर में अनेक लोग मौजूद रहे ।
