फतेहपुर । मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम अलनापुर में एक नवविवाहिता को दहेज के खातिर ससुरालियों ने मौत के घाट उतार दिया ।
मृतका के पिता की तहरीर पर मलवां पुलिस ने पति,ससुर, सास,जेठ,जेठानी,पति के मामा व मामी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है ।
मलवां थाना पुलिस को दी गई तहरीर में मृतका के पिता रामानंद पुत्र स्व.राम औतार निवासी तेंदुली थाना बिंदकी ने बताया कि उसने अपनी बेटी रचना 23 वर्ष की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ गत 30 अप्रैल 2021 को मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम अलनापुर निवासी अमन उर्फ दीपक के साथ किया था ।
शादी में 10 लाख नकद व 05 लाख रुपए का सामान दहेज में दिया था । शादी के कुछ दिनों बाद बेटी रचना को उसके पति सहित सभी ससुरालियों ने प्रताणित करना शुरु कर दिया ।
गत 30 सितम्बर की रात लगभग 11.45 बजे रचना के ससुर राजेंद्र प्रसाद ने फोन पर बताया कि उसकी बेटी रचना ने फांसी लगाकर आत्म कर लिया है ।
सूचना मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ जब रचना की ससुराल पहुंचा तो देखा कि उसका शव एक बेड पर पड़ा है । ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दिया है ।
रचना की हत्या किए जाने की उसने मलवां थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को फोन पर दिया कि रचना के पति अमन उर्फ दीपक पुत्र राजेंद्र प्रसाद,ससुर राजेंद्र प्रसाद पुत्र माता दत्व,सास गोमती पत्नी राजेंद्र प्रसाद,जेठ सौरभ पुत्र राजेंद्र प्रसाद,जेठानी तनु पत्नी सौरभ,मामा ससुर सुरेश दुबे पुत्र अज्ञात व मामी सास पूनम पत्नी सुरेश दुबे निवासी धमसठ ने मिलकर रचना की हत्या कर दी है ।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति,ससुर,सास,जेठ,जेठानी, मामा ससुर व मामी सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके विधिक कार्यवाही की जा रही है । शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।
