– प्रदेश के मुख्यमंत्री,डीजीपी,आइजी व पुलिस अधीक्षक से न्याय की लगाई गुहार,कहा न्याय न मिला तो कर लूंगी आत्महत्या ।
जाफरगंज/फतेहपुर । महिला सशक्तिकरण के दौर में जनपद के थाना जाफरगंज पुलिस महिला उत्पीडन के खिलाफ कितनी संवेदनशील है । उसकी बानगी है इसी गांव की रहने वाली एक महिला जिसके साथ लगभग एक सप्ताह पहले पड़ोसी युवक ने दबंगई के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ कर अभद्रता की थी । जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की आश में थाना पुलिस के एक सप्ताह से चक्कर लगा रही है । किंतु जाफरगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया । उल्टे भुक्तभोगी महिला को ही सुलह समक्षौता करने के लिए धमका रही है ।
भुक्तभोगी महिला ने अब न्याय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक,प्रयागराज जोन के पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है ।
महिला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायतीपत्र में बताया है कि बीती 27 सितंबर की सुबह जब वह अपने जानवरों की साफ सफाई कर रही उसी समय पड़ोस का कल्लू पुत्र श्री चंद जबरिया उसके घर घुस आया और छेड़ छाड़ करने लगा और बोला तुम्हारा पति बाहर रहता है । तब तक तुम्हारा हम काम चलाएंगे ।
महिला ने जब विरोध किया तो वह नोचघसोट करते हुए बोला कि तुमने अगर किसी से शिकायत किया तो अंजाम ठीक नहीं होगा । पुलिस तो पैसे लेकर कुछ नहीं करेगी । इस घटना की शिकायत एक तहरीर देकर थाना पुलिस जाफरगंज से रिपोर्ट दर्ज कर जब कार्यवाही की मांग किया तो पुलिस उल्टा उसे ही भला-बुरा कह कर भगा दिया । अब पुलिस सुलह समक्षौता के लिए जबरिया उस पर दबाव बना रही है और उल्टा धमका रही है ।
महिला ने मुख्य मंत्री सहित पुलिस विभाग के आलाधिकारियों को दिए गए शिकायतीपत्र में कहा है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी जिसके जिम्मेदार जाफरगंज पुलिस होगी ।
