फतेहपुर : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का राशन कोटेदार 19 मई तक उठान कर लें ।
यह जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम -2013 के अंतर्गत जनपद फतेहपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जारी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों के राशन कार्ड में माह मई,2021 के नियमित खाद्यान्न (गेंहू व चावल) का वितरण माह मई,2021 की 05 मई से 14 मई तक किया जाना है ।
परंतु आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उ०प्र० लखनऊ के पत्र 13 मई 2021 के माध्यम से माह मई 2021 में नियमित खाद्यान्न का वितरण 14 मई को बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है । जन साधारण को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जनपद फतेहपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जारी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों के राशन कार्डों में मई ,2021 के नियमित खाद्यान्न (गेंहू,चावल) का वितरण माह मई ,2021 में 17 मई तक आधार प्रमाणीकरण से किया जायेगा ।
मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से नियमित खाद्यान्न वितरण की तिथि पूर्व निर्धारित 14 मई ही रहेगी ।
कार्डधारक संबंधित उचित दर विक्रेता से खाद्यान्न नामित नोडल अधिकारी की उपस्थिति में कोविड-19 महामारी के प्रोटोकाल के अनुसार सोशल डिस्टेंसिनग का पालन एवं मुख में मास्क/सेनेटाईजर व साबुन आदि का प्रयोग करते हुए प्राप्त करना सुनिश्चित करे ।
संबंधितो को निर्देशित किया जाता है कि किसी भी दशा में पात्र व्यक्ति खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहे ।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को भी निर्देशित किया जाता है कि वह अपने क्षेत्रान्तर्गत “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” के अंतर्गत आवंटित खाद्यान्न का निर्धारित 19 मई, तक उठान कराना सुनिश्चित करे साथ ही जनपद के उचित दर विक्रेता “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” के अंतर्गत आवंटित संम्पूर्ण खाद्यान्न का उठान 19 मई तक प्रत्येक दशा में कर ले । इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी ।
