उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है । उनकी आयु 82 वर्ष की थी ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है । उनकी आयु 82 वर्ष की थी । आज सुबह 8 से 8:30 बजे के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली ले ।
मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे – श्री अखिलेश यादव
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 10, 2022
समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई । समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की ओर से लिखा, मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे ।
दरअसल 22 अगस्त को किया गया तबीयत खराब होने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था । वहीं 1 अक्टूबर की रात को उनको ICU में शिफ्ट किया गया था । मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहा था ।
