यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने हमलों में पूरे देश में ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है ।
ज़ेलेंस्की ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि “वो दहशत और अराजकता फैलाना चाहते हैं, वे हमारी ऊर्जा प्रणाली को ध्वस्त करना चाहते हैं । वो निराश हैं,”
जेलेंस्की ने कहा, “रूस का दूसरा निशाना आम लोग हैं । वो चुन चुन कर ऐसी जगहों को निशाना बना रहे हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके ।”
जेलेंस्की ने लोगों से बंकरों में रहने की अपील की है ।

इससे पहले, रूस ने यूक्रेन की राजधानी में सुबह से कई हवाई हमले किए । कीएव के अलावा यूक्रेन के कई अन्य शहरों पर भी हमले हो रहे हैं ।
यूक्रेन के सेना प्रमुख ने बताया है कि रूस ने सुबह से अब तक 75 मिसाइलें दागी हैं ।
जनरल वलेरी जालुज्नयी ने ट्वीट करके बताया कि 75 में से 41 मिसाइलों को एयर डिफ़ेंस सिस्टम के जरिए निष्क्रिय कर दिया गया है ।
लेकिन इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं कर सका है ।
